बिहार : पत्रकार को मारी गई गोली, आपसी रंजिश का मामला

By: Ankur Wed, 12 Aug 2020 9:40:39

बिहार : पत्रकार को मारी गई गोली, आपसी रंजिश का मामला

अक्सर देखा जाता हैं आपसी वाद-विवाद लंबे खीच जाते हैं तो बढ़ते चलते जाते हैं। इन आपसी विवाद के चलते अपराध पनपने लगता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बिहार के आरा में जहां आपसी रंजिश के चलते एक पत्रकार को गोली मार दी गई। पत्रकार की हालत अभी स्थिर बताई जा रही हैं। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव की है। पत्रकार के परिजनों ने बताया कि नीरज उर्फ विक्की त्रिपाठी खबर की कवरेज कर घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली नीरज के पैर में लगी है। मिली जानकारी अनुसार जख्मी पत्रकार नीरज त्रिपाठी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं और एक निजी चैनल में पत्रकार हैं।

गोलीबारी की इस घटना के बाद जख्मी पत्रकार को आरा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जख्मी पत्रकार ने गोलीबारी की इस घटना में बिलौटी पंचायत के मुखिया शंकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं, घटना के संबंध में भोजपुर एसपी सुशील कुमार का कहना है कि पत्रकार नीरज त्रिपाठी के भाई पंकज त्रिपाठी और सरोज त्रिपाठी का विवाद गांव के कुछ लोगों के साथ है। नवंबर 2019 में नागा तिवारी के परिवार में किसी को गोली लगी थी। जिसमें ये लोग अभियुक्त हैं।

उन्होंने कहा कि गांव में आपसी विवाद को लेकर ही पत्रकार को गोली मारी गई है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घायल पत्रकार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े :

# कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, अचानक गिरकर हुए थे बेहोश

# सामने आया रूसी कोरोना वैक्सीन का चौकाने वाला सच, सिर्फ 38 लोगों पर हुआ टेस्ट, दिखे कई साइड इफेक्ट्स

# सुशांत केस / CBI जांच का विरोध नहीं, मगर मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा : शरद पवार

# इमरान भूल गए कि मैंने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया, अब मैं सिखाऊंगा सियासत : मियांदाद

# उत्तर प्रदेश : पीपीई किट मांगने पर मेडिकल छात्रा को मिली गोली मारने की धमकी, विडियो बना छत से लगाई छलांग, इलाज जारी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com